भुरकुंडा : भाजपा के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल का गुरुवार को भुरकुंडा मंडल में कार्यकर्ता मिलन समारोह सह परिचय बैठक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा के नेतृत्व में पटेल नगर स्थित गायत्री मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम हुई।
जिसमें मनीष जायसवाल का स्वागत पुष्प गुच्छ व शाल ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम में मनीष जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं संग परिचय किया। जिसके बाद उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी के लिए उनके कार्यकर्ता रीढ़ होती है। उन्होंने चुनाव के लिए सभी कमर कस लेने को कहा। उन्होंने बूथ को मजबूत करने और चुनाव में समर्थन करने को कहा। कहा कि हजारीबाग लोकसभा का सेवक बनू इसके आपकी सहयोग की जरुरत है। आगे मनीष जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश को 60 सालों तक लूटकर जनता को गुमराह किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा और संचालन युगेश दागी ने किया।
वहीं लहेरी समाज के लोगों ने मनीष जायसवाल का स्वागत किया।मौके पर राधेश्याम अग्रवाल, कुमेल उरांव, सुरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र कारमाली, मुन्ना प्रजापति,जगतार सिंह, संजीव कुमार बबला, युगेश दागी, महेन्द्र सोनी, अशोक सोनी,अमरेश सिंह,सनतन सिंह, विनोद सिंह,सुरज शार्मा ,शिव पुकार सिंह, मंटू सिंह, धर्मेन्द्र लहेरी,सुरज लहेरी, शंकर विश्वकर्मा, जयंत विश्वकर्मा, अभिषेक मिश्रा, बाबू लाल नायक आदि लोग मौजूद रहे।
