Wednesday, May 13, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में मैक्स पिकअप वैन की चोरी

रांची में मैक्स पिकअप वैन की चोरी

रांची : बुंडू थाना क्षेत्र के ताऊ चौक के समीप से मैक्स पिकअप वैन चोरी चली गई। इस संबंध में जितेंद्र महतो ने थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार देर रात दो बजे एक अज्ञात चोर ने बड़ी चालाकी से वैन के अंदर घुस कर लॉक गाड़ी को खोला और वाहन लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। थाना प्रभारी पंकज भूषण ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular