बोकारो : बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के सीवनडीह में मुख्य मार्ग पर एक ट्रक एवं कार के बीच हुई सीधी टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई हैं जो कार पर सवार था।
बताया जा रहा है कि कार चालक वेदप्रकाश अपनी कार से अपनी बहन शोभा कुमारी को बीएड कॉलेज बोकारो से लेकर उसे पहुंचाने कसमार प्रखंड के खैराचातर जा रहा था तभी पीछे से आ रही ट्रक ने उसके कार में जोरदार धक्का मार दिया।जिसके बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है।
