Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भधूमधाम से खाटू वाले श्याम बाबा की पूजा अर्चना में जुटे श्रद्धालु

धूमधाम से खाटू वाले श्याम बाबा की पूजा अर्चना में जुटे श्रद्धालु

बोकारो : भगवान श्री कृष्ण के अवतार माने जाने वाले शीश दानी श्री खाटू श्याम बाबा की मारवाड़ी समाज दुग्दा के लोगों ने दुग्दा स्टेशन के समीप भगवान श्री खाटू श्याम बाबा की मूर्ति बनाकर पुजा की। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ सैकड़ो महिला पुरुषों ने पूरी श्रद्धा से पूजा अर्चना में जुटे रहे।

खाटू श्याम बाबा की पूजा हर वर्ष फागुन महीने के शुक्ल षष्ठी से पूजा की जाती है। पौरानीक कथाओं के अनुसार पांडव पुत्र भीम के पुत्र घटोत्कच के बेटे थे खाटू श्याम बाबा। महाभारत के दौरान श्री कृष्ण को खाटू श्याम बाबा ने अपना शीश दान किया था। जिस करण इन्हें शीश दानी भी कहा जाता हैं। जिन्हें स्वयं श्री कृष्ण ने कलयुग में श्याम के नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था। राजस्थान के सीकर जिला स्थित खाटू धाम के एक कुंड में श्याम जी प्रकट हुए और भगवान कृष्ण के शालिग्राम के रूप में आज भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।‌

इस अवसर पर कलाकारों ने खाटू श्याम बाबा की गीत व आरती गाकर भक्तों को मंत्र मुक्त कर दिया। इस मौके पर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण के साथ-साथ लंगर का भी आयोजन किया गया । जहां मुख्य रूप से मनोज मित्तल, अरुण अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रवि मित्तल, एवं राहुल अग्रवाल समेत सैकड़ो मारवाड़ी समाज के महिला पुरुष जन मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular