Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भ5 दिन की नवजात शिशु को बंगाल पुलिस ने किया बोकारो से...

5 दिन की नवजात शिशु को बंगाल पुलिस ने किया बोकारो से बरामद

बोकारो :  चास आईटीआई मोड़ स्थित गुनाराम अस्पताल में शुक्रवार की सुबह पश्चिम बंगाल अंतर्गत पुरुलिया जिला के केन्दा थाना पुलिस बल 5 दिन पूर्व जन्मी एक बच्ची की तालाश में पहुंची. जहां से बच्ची को बरामद किया. मामले की भनक लगते ही अस्पताल के प्रबंधन कर्मी फरार हो गए.

मामले को लेकर अस्पताल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है. बंगाल पुलिस सीडब्लूसी बोकारो से संपर्क कर बच्ची को सुरक्षित अवस्था में अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई. मिली जानकारी अनुसार पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिला अंतर्गत केन्दा थाना में एक 15 मार्च को कांड संख्या 14/23 के तहत सीआरपीसी धारा 376(n), 376(3), 363/120 b तथा बीआईपीसी 06 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले को लेकर बच्ची की तालाश करते हुए पहुंची थी.

बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के झालदा क्षेत्र स्थित कोटशिला के एक निजी अस्पताल में एक नाबालिग लड़की द्वारा 3-4 दिन पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया गया था. इसके बाद शुक्रवार की अहले सुबह बोकारो के चास स्थित उक्त अस्पताल में सिर्फ बच्ची को लाया गया. यह पूरी घटना जन्म देने वाली मां के परिजनों से छुपाकर किया गया।सूत्रों की मानें तो जो व्यक्ति बच्ची को यहां आया, वह बच्ची को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया.दरअसल जन्म देने वाली मां नाबालिग थी,इसलिए उसका प्रसव भी गुप्त तरीके से हुआ,इस बीच नाबालिग को सिजेरियन ऑपरेशन हुआ जिससे मामला छुप नहीं पाया।पुलिस नवजात शिशु को अपने साथ ले गई है।पुलिस ने किसी तरह के ब्यान देने से इंकार कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular