Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भराज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने Article 370 फ़िल्म देखी, कहा देशभक्ति वाली फिल्म...

राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने Article 370 फ़िल्म देखी, कहा देशभक्ति वाली फिल्म है

रांची :  राजधानी रांची स्थित सिनेमाघर में झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्ण ने हाल में रिलीज हुई फिल्म Article 370 देखी। पूरे परिवार के साथ फ़िल्म देखने पहुंचे राज्यपाल ने फ़िल्म को देखकर कहा कि इसमें देशभक्ति है।

उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय हैं और सभी बराबर हैं कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी एक हैं। आर्टिकल 370 कश्मीर को हमेशा से बाकी देश से अलग करता था। आर्टिकल 370 के हटने के बाद कश्मीर में विकास का बाहर वातावरण तैयार हुआ, पर्यटन का विकास हुआ, शिक्षा का बाहर विकास हुआ, और कश्मीर देश का एक धनी राज्य बन कर उभरेगा निकट भविष्य में।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को यह फिल्म देखना चाहिए। वहीं बाकी राज्यो में इसे टैक्स फ्री किये जाने के कारण झारखंड में भी टैक्स फ्री करना चाहिए पर पूछे गए सवाल पर कहा कि ये झारखंड सरकार विषय है, पर देशभक्ति वाली फिल्में को टैक्स फ्री करना चाहिए ।

RELATED ARTICLES

Most Popular