Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भपूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती...

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया

मुंबई :  देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटिल की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए पुणे के भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बुखार और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। फिलहाल प्रतिभा पाटिल की तबीयत में सुधार हो रहा है।

डॉक्टरों ने गुरुवार को बताया कि प्रतिभा पाटिल प्रतिभाताई पाटिल (89 वर्ष) की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी। बुधवार को देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने से उन्हें पुणे के भारती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भारती अस्पताल के डॉक्टरों की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ प्रतिभाताई पाटिल का इलाज कर रही है।

प्रतिभाताई पाटिल 2007 से 2012 तक भारत की पहली महिला राष्ट्रपति रहीं। कानूनी विशेषज्ञ प्रतिभाताई सर्वप्रथम जलगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनी गईं थीं। इसके बाद एसटी निगम की अध्यक्ष और लगातार 20 वर्षों तक स्वास्थ्य, पर्यटन, संसदीय कार्य, आवास, समाज कल्याण, सांस्कृतिक, सार्वजनिक स्वास्थ्य सामाजिक कल्याण, शराब निषेध पुनर्वास, शिक्षा मंत्री आदि पदों पर काम किया।

इसके बाद उन्होंने राज्यसभा के उपसभापति के तौर पर जिम्मेदारी स्वीकार की। 1991 में वह अमरावती से लोकसभा सदस्य बनीं। प्रतिभाताई पाटिल ने राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पूरी दुनिया को भारत का परिचय कराया। राष्ट्रपति पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वह पुणे में बस गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular