बोकारो : बोकारो जिला कांग्रेस के द्वारा धनबाद लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के द्वारा समीक्षा बैठक रखी गई, जिसमें प्रत्येक प्रखंड स्तर से हर एक बूथ से लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा.
वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि 2024 जीत का शपथ लेते हुए हर एक बूथ से जोड़ने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है और जो भी प्रदेश से निर्देश प्राप्त होगा उसपर सभी मिलकर काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि निश्चित ही हम गठबंधन की सरकार 2024 मे लोकसभा जीत कर सरकार बनायेंगे। जिला स्तर पर लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है और हम कैंप लगाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं।
