रांची : भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद सहित राज्य के सत्ताधारी गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज जब कांग्रेस की विधायक अम्बा प्रसाद के यहां ईडी की छापेमारी हुई तो बचाव में अंबा प्रसाद अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं।
साहू ने कहा कि अंबा प्रसाद के घर कल ईडी की छापेमारी हुई तो उनको भाजपा ही याद आने लगी। उन्हें अपना और अपने परिवार का रिकॉर्ड याद करना चाहिए। कैसे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र पिछले 15 वर्षों से आतंक, जमीन लूट, भ्रष्टाचार का पर्याय बना हुआ है।
