Friday, September 25, 2026
Homeखबर स्तम्भसमाज के प्रति समर्पित था स्व. निर्मल यादव का जीवन : रोशनलाल...

समाज के प्रति समर्पित था स्व. निर्मल यादव का जीवन : रोशनलाल चौधरी

हजारीबाग : उरीमारी स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेता सह पूर्व मुखिया दिवंगत शहीद निर्मल यादव का शहादत दिवस भावपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया. शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने दिवंगत मुखिया को श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

मौके पर उन्होंने कहा की स्व. निर्मल यादव का जीवन जनसेवा को समर्पित था. समाज में उनका योगदान बहुमूल्य रहा है. मौके पर स्व. निर्मल यादव के पुत्र श्री राजू यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular