बोकारो : बोकारो के कुर्मीडीह में बिना शादी किए बाराती वापस लौट गई।यह शादी दूल्हे राजा द्वारा सोने के गहने लेकर नही आने के कारण कैंसिल हो गई। दूल्हा दुल्हन के दोनो पक्ष बालीडीह थाना पहुंच गए,दोनो पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है।मालूम हो कि धनबाद जिले के कतरास निवासी हेमंत मिश्रा की शादी बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मी डीह निवासी पूजा कुमारी के साथ होना तय हुई थी,बारात भी 11 मार्च को कुर्मीडीह पहुंची, बराती को खिलाने पिलाने के बाद शादी के रस्म शुरू होते ही दुल्हन को गहने चढ़ाने का काम भैसुर द्वारा शुरू हुई।
चढ़ाए गए गहने मे मंगलसूत्र सिटी गोल्ड के थे,जिसे देखकर दुल्हन पक्ष हंगामा शुरू कर दिए,बवाल बढ़ते देख दूल्हा पक्ष के बराती भाग गए,इसके बाद दोनों पक्षों को थाना लाया गया है।अब दुल्हन पूजा कुमारी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शादी करने से इंकार कर दिया है,जबकि दूल्हे राजा हेमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि मैं सभी शर्त मानते हुए दुल्हन को ले जाने को तैयार हैं।फिलहाल पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की करवाई शुरू कर दी है लेकिन अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
