बोकारो : बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर बोकारो रेलवे स्टेशन में हुआ कार्यक्रम। बोकारो के भाजपा विधायक बिरंची नारायण के साथ साथ रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले बोकारो रेलवे स्टेशन को सजाया गया जहां एलईडी सिस्टम के तहत कार्यक्रम की लाइव व्यवस्था की गई थी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को दिखाया गया इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
बोकारो विधायक ने शिलापट्ट का फीता खींचकर बंदे भारत ट्रेन के बोकारो स्टेशन में ठराव को लेकर किया उद्घाटन। बताते चले की आज प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे भारत मे OSOP (one station one product), 10 वंदे भारत सहित 85 हजार करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किए और उन्हें जनता को समर्पित किए।
इस अवसर पर आद्रा मंडल में 4 स्टेशनो जिसमे बोकारो, पुरूलिया, विष्णुपुर और बांकुडा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बोकारो रेलवे स्टेशन में भी कार्यक्रम किया गया। बोकारो विधायक ने कहा की वंदे भारत एक्सप्रेस का बोकारो से होकर परिचालन होने से बोकारो की यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और हम उम्मीद करते हैं कि जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टेशनों का कायाकल्प कर रहे हैं और नई-नई ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद बुलेट ट्रेन भी चले ये भी जल्द पूरा होने की उम्मीद हम लगा सकते है क्योंकि प्रधानमंत्री जिस तरीके से काम कर रहे है ये भी सपना जल्द पूरा होगा।
