Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे गिरिडीह पीरतांड में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का...
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे गिरिडीह पीरतांड में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का किया शिलान्यास
गिरिडीह : पीरटांड मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिल्यानास रविवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पीरटांड से विधिवत रूप से किया। बताया गया कि 639.20 करोड़ की राशि से मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण होगा। 8531 हेक्टर भूमि इस योजना से सिंचित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री सोरेन पथ निर्माण भवन निर्माण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री बसंत सोरेन व अन्य अतिथियों का स्वागत डीसी नमन प्रियेश लकड़ा एसपी दीपक शर्मा द्वारा बुके देकर किया गया इसके बाद पुलिस जवानों द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। यहां के बाद सीएम का काफिला सीधे कार्यक्रम स्थल मधुबन के संक्रांति मेला मैदान पहुंची। यहां भी डीसी, डीडीसी, एसी, उप नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री अतिथियों का स्वागत बुके और नन्हा सा पौधा देकर किया।

जिसके बाद स्थानीय विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने सीएम और मंत्री बसंत सोरेन को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान अपने संबोधन में श्री सोनू ने कहा की आज का दिन पीरटांड के लिए बड़ा ही खास और ऐतिहासिक दिन है क्योंकि झारखंड सरकार की ओर से आज यहां के आदिवासी मूल वासियों को बहुत बड़ी सौगात मिली है। बताया गया कि मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना से इस प्रखंड के 17 पंचायत के लाखों आबादी लाभान्वित होंगे। कहा की यहां के खेतों तक पानी पहुंचे और किसानों का इसका फायदा हो इसको लेकर मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिल्यानास किया गया। कहा की तीन वर्षों में इस कार्य को पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके बाद सीधा इसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगी। मंत्री बसंत सोरेन ने कहा की हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में जब सरकार ने राज्य की सत्ता संभाली उसी समय से झारखंड में केवल विकास करने की ठान रखी थी। आज इसका जीता जागता उदाहरण आप सभी के समक्ष है। कहां की भाई हेमंत सोरेन को एक साजिश के तहत केंद्र सरकार द्वारा ईडी का गलत इस्तेमाल कर जेल भेजने का काम किया गया है इसको लेकर यहां के सभी लोगों में आक्रोश है। कहा कि हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने सबसे लंबे दिनों तक झारखंड की सत्ता संभाली लेकिन कहीं भी पाइप बिछाने का काम नहीं किया हमारी सरकार आज इतनी बड़ी सौगात लेकर आप सभी के बीच आई हुई है कहां की भाजपा सरकार की नज़र यहां की खनिज संपदा लूटने पर था। हमारी सरकार यहां के खेत खलिहानों और किसानों को मजबूत करने के लिए काम कर रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत किया जा सके गांव से ही शहर का विकास हो सकता है और उसी से राज्य का। कहां की प्रकृति की गोद में बसी झारखंड को पूर्व की सरकार ने लूटने का काम किया इन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा बहरूपिया है उनके बहकावे में नहीं आए वरना झारखंड का फिर से वही हाल होगा उन्होंने केंद्र सरकार का भी हमला किया। मौके पर जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी सीएम के सचिव अरवा राजकमल पथ निर्माण और जल संसाधन विभाग के सचिव झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।