Friday, March 28, 2025
Homeखबर स्तम्भअंडर पास नहीं तो वोट नहीं ,वोट का किया बहिष्कार

अंडर पास नहीं तो वोट नहीं ,वोट का किया बहिष्कार

भदानी नगर क्षेत्र के कुरेश में अंडर पास नहीं तो वोट नहीं वोट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया कुरेश शिव मंदिर के परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई जिसमें सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।वही कूरेश गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार का निर्णय लिया है।कहा कि पांच ग्राम के लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं सबसे ज्यादा स्कूल के बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि काफी दिनों से अंडर पास के लिए जनप्रतिनिधि, रेलवे आधिकारियों, संसद को भी समस्या से अवगत कराया गया है इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

विरोध प्रदर्शन करने में पूर्व मुखिया रामदास वेदिया, पंचायत समिति सदस्य कार्तिक मुंडा उप मुखिया अजय टूरी राजेश्वर सिंह कपूर पंकज सिंह विक्रांत सिंह परमवीर सिंह राणा प्रताप सिंह वीरेंद्र यादव राजा बाबू विकास मुंडा गीता देवी यशोदा देवी अनीता देवी शिखा कुमारी ममता कुमारी मीना देवी लीलावती देवी मालती देवी राजेश राज कपूर राजा बाबू राजकुमार सिंह मनोहर करमाली अशोक करमाली हरिचरण करमाली आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular