Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भश्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में चले पांच दिनों के कार्यक्रम का समापन

श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में चले पांच दिनों के कार्यक्रम का समापन

गिरिडीह : शहर के बरमसिया स्थित श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में चले पांच दिनों के कार्यक्रम का समापन पर शनिवार को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इस भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर शाम तक जारी रहा। बताया गया की 5 दिनों तक महायज्ञ चला इस दौरान कल शिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा आराधना की गई। रुद्राभिषेक के साथ-साथ भव्य शिव बारात निकाली गई। वही रात में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह संपन्न करवाया गया। इसके सफल आयोजन में सुबिमल पांडेय,विक्रम शर्मा,मिथुन चंद्रवंशी,रामजी यादव,राजेश सिन्हा,रितेश महेरिया,राजू चंद्रवंशी,कमल पांडेय,सुजित कुमार,जीवलाल जी,मोनू चंद्रवंशी,कृष्ण सिन्हा,कुमुद सिन्हा, संतोष आर्या,अमित,आर्या राहुल चंद्रवंशी आकाश चंद्रवंशी आदि का अहम योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular