Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भविभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने लोकनृत्य और नाटक का मंचन किया

विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने लोकनृत्य और नाटक का मंचन किया

गिरिडीह : कला संगम द्वारा आयोजित 23 वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, लोकनृत्य व शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को शहर में रंगयात्रा निकाली गयी | रंगयात्रा शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए टावर चौक पहुंची| मौके पर देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों  ने लोकनृत्य और नाटक का मंचन किया| इस दौरान कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए सड़क पर गुजर रहे लोग ठहर गए और  सभी ने रंगयात्रा का आनन्द लिया| वहीं मौके पर अध्यक्ष प्रकाश सहाय, सचिव सतीश कुंदन, संरक्षक सतविंदर सिंह सलूजा,  अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अंजनी सिन्हा ,राजीव कुमार सिंह ,मनोज कुमार मुन्ना, नीतीश आनंद, विनोद शर्मा सहित कई  रंग कर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular