रांची : महिला दिवस पर रांची रेल मंडल ने महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया। यह ट्रेन रांची से लोहरदगा होते हुए टोरी तक गई। इस ट्रेन का परिचालन महिला कर्मचारियों ने किया। इस ट्रेन में तैनात टीटी, गार्ड, ड्राइवर और सुरक्षा के लिए आरपीएफ सभी महिला थीं। टिकट बुकिंग तक महिला रेल कर्मियों ने किया। इस दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिलाओं द्वारा परिचालन दक्षिण पूर्व रेल मंडल के आदेश पर किया गया, जहां ट्रेन में पायलट, गार्ड, टीटीई और सभी सुरक्षाकर्मी महिला कर्मचारियों को लगाया गया। बुकिंग काउंटर समेत स्टेशन के दूसरे कार्य भी महिलाओं ने संभाला। महिला रेल कर्मियों की इस पूरी टीम का नेतृत्व सीनियर डीओएम श्रेया सिंह ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यदि ठान ले तो आज कोई ऐसा कार्य नहीं जो महिलाएं नहीं कर सकती।