Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भमहाशिवरात्रि पर कठौतिया मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि पर कठौतिया मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चतरा जिले के  मुख्यालय से सटे ऐतिहासिक कठौतिया मंदिर  में महाशिवरात्रि की धूम भक्ति-भाव के साथ देखी गई। पूज को लेकर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। वहीं श्रद्धालुओं ने शिवलिंगम पर बेलपत्र  जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर ओम नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जय गूंजता रहा। महाशिवरात्रि पूजा को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालु व भक्तों को आवागमन शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए मौके पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए थे। ताकि  पूजा-अर्चना  श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इस दौरान मौके पर मंदिर के समीप मेले का भी आयोजन किया गया। जहां लोगों ने जमकर खरीद-बिक्री की।

RELATED ARTICLES

Most Popular