गिरिडीह : कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरुवार को गिरिडीह में भी एसबीआई मुख्य शाखा के सामने धरना प्रदर्शन किया गया| बताया गया कि चुनावी इलेक्टॉरल बांड के जरिए राजनीतिक दलों को मिलने वाले चुनावी चंदे की जानकारी सार्वजनिक करने को लेकर एसबीआई की ओर से सुप्रीम कोर्ट से जून तक का समय मांगा गया है| कांग्रेस इसी का विरोध कर रही है| मौके पर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर एसबीआई के अधिकारी जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट से जून तक का समय मांग रहे हैं, ताकि लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएं| कहा कि 2017 में चुनावी बांड के जरिए राजनीतिक दलों को चंदा लाने की योजना काले धन को सफेद करने और बीजेपी को मदद पहुंचाने की योजना थी| चुनाव से पहले बीजेपी और पीएम मोदी के अपने उद्योगपति मित्रों के साथ नापाक रिश्ते उजागर न हो जाएं| इसलिए केंद्र सरकार भारतीय स्टेट बैंक को मोहरा बनाकर काले धन के स्रोत की जानकारी देने से बचना चाहती है| इसलिए एसबीआई को मोहरा बनाया गया है| धरना प्रदर्शन में महमूद अली खान, अमित सिन्हा, अनिल महथा, मनोज राय, अनिल चौधरी, मदन लाल विश्वकर्मा, हरीश यादव, सुरेश शर्मा, मनोज दास, प्रो मंजूर अंसारी, पप्पू, सद्दाब, सुलेमान अख्तर, पंकज सागर, मेहताब, राजा, सुजीत मंडल, सोहैल खान, अमित दास, सुरेश दास,रणधीर पासवान आदि मौजूद थे| वहीं धरना प्रदर्शन के मद्देनज़र पुलिस के जवान भी शाखा के पास मौजूद थे|