Friday, March 28, 2025
Homeखबर स्तम्भ2024-25 के लिए टॉल टैक्स की बंदोबस्ती की गई

2024-25 के लिए टॉल टैक्स की बंदोबस्ती की गई

गिरिडीह : नगर निगम कार्यालय में बुधवार को वर्ष 2024 25 के लिए टॉल टैक्स की बंदोबस्ती की गई। उप नगर आयुक्त विषालदीप खलको और सहायक आयुक्त अशोक हांसदा के मौजूदगी में बंदोबस्ती प्रक्रिया की गई।जिसमें निगम के कॉन्ट्रैक्टर सुमन कुमार राय और उसके सिंडिकेट ने सबसे अधिक 3 करोड़ 65 लाख 75 हजार की बोली लगाकर टॉल टैक्स वसूली की बंदोबस्ती हासिल कर ली।

हालांकि दूसरे नंबर पर ठेकेदार और मां तारा ट्रांसपोर्ट के संचालक संजय शर्मा 3 करोड़ 65 लाख 65 हजार की बोली लगाकर पीछे हट गए।मौके पर टॉल टैक्स वसूली की बंदोबस्ती के दौरान सिर्फ दो ही संवेदक शामिल हुए और दोनों में ही बोली लगाने के दौरान काफी अच्छा तालमेल देखने को मिला।

इसी तालमेल के परिणाम स्वरूप निगम को सिर्फ 3 करोड़ 65 लाख 75 हजार का राजस्व में ही संतोष करना पड़ा। हालांकि निगम के अधिकारियों को उम्मीद थी की इस बार बंदोंबस्ती की बोली पांच करोड़ से उपर ही जायेगी।लेकिन महज दो संवेदक के रहने की वजह से ऐसा हुवा।

RELATED ARTICLES

Most Popular