Monday, February 23, 2026
Homeक्राइमपोस्ता खेती को वन विभाग और पुलिस ने किया नष्ट

पोस्ता खेती को वन विभाग और पुलिस ने किया नष्ट

टंडवा: स्थानीय थाना पुलिस और वन‌ विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को पोस्ते की खेती करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मीडीया अवलोकन सहित अन्य अखबारों में टंडवा-बालूमाथ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती मारंगलोईया गांव के जंगली इलाके में पोस्ते की खेती लगे होने की खबर प्रकाशित किया था।

जिसके बाद टंडवा वन क्षेत्र पदाधिकारी मुक्ति प्रकाश पन्ना व थाना प्रभारी अनिल उरांव के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने मारंगलोईया गांव पहुंचकर करीब 6 डिस्मिल वनभूमि मे लगे पोस्ते की खेती को लाठी-डंडे से पीटकर नष्ट कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए वन क्षेत्र पदाधिकारी मुक्ति प्रकाश पन्ना ने बताया कि हाल के दिनों में विभिन्न अखबारों के माध्यम से मारंगलोईया गांव में पोस्ते की खेती लगे होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम का गठन कर उक्त खेती को नष्ट किया गया। इस अभियान में वनरक्षी मुरारी प्रजापति,जयराम उरांव व इंद्रदेव आर्य के आलावे टंडवा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular