हजारीबाग : हजारीबाग राष्ट्रीय बजरंग दल हजारीबाग विभाग अध्यक्ष गौरव मद्धेशिया का दिल का दौरा पड़ने के कारण हजारीबाग शेख भीखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में आज सुबह 5:00 बजे इलाज के दौरान निधन हो गया.
हजारीबाग अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग मंत्री दीपक शंकर ने कहा है कि गौरव मद्धेशिया का आकस्मिक निधन होने से हम लोग दुखी हैं एवं कार्यकर्ताओं ने परिवार के लोगों से मुलाकात की एवं दुख प्रकट किया. परिवार के लोगों को उपस्थित होने पर दाह संस्कार कल किया जाएगा. सभी पदाधिकारी दाह संस्कार के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे.
