Tuesday, March 10, 2026
Homeक्राइमकरंट के चपेट में आने से युवक की मौत

करंट के चपेट में आने से युवक की मौत

चतरा: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के खुंटीकेवाल गांव में गेंहु के फसल घेरने के लिए लगाए गये तार के करंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

घटना मे मृतक युवक की पहचान गांव के कुंदन भुइयां के रूप में की गई। बताया गया कि वह घर से घूमने के लिए गांव के खेत की ओर गया था,इसी दौरान वह खेत में लगे गेंहु के फसल को घेरने के लिए लगाए तार के करंट के चपेट में आ गया,जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों ने कुंदन का अपहरण कर करंल लगाकर मारने का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular