रांची : राजधानी रांची के हरमू स्थित एक निजी बैंकवेट हॉल में जनता दल यूनाइटेड मिलन समारोह मे SFC मोटीया मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी अपने संगठन के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अपने मजदूर संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खिरु महतो ने इन्हें पार्टी का पटा पहन कर पार्टी के अंदर स्वागत किया इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड प्रदेश के कई पदाधिकारी की उपस्थिति रही.
मिलन समारोह में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष खिरु महतो ने कहा पार्टी के अंदर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी परिपक्व व्यक्ति हैं इन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा एवं जनता दल यूनाइटेड को प्रदेश सहित पूरे देश स्तर में आगे ले जाने का काम किया जाएगा.
वही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले sft मोटीया मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष सोनी ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड एवं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष खिरु महतो से काफी दिनों से प्रभावित रहा हूं और मुझे आज मौका मिला की जनता दल यूनाइटेड में अपनी सहभागिता देकर इस पार्टी को प्रदेश और देश स्तर पर और भी अधिक सशक्त और मजबूत कर सकूँ.
वही प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड ने एनडीए झारखंड लोक सभा सीट शेयरिंग के विषय में कहा कि झारखंड लोकसभा के दो सीटों पर अभी सीट शेयरिंग को लेकर क्लियर नहीं किया गया है हमारी पार्टी आशानवित है कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2 सीटों में एक पर झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के मान सम्मान को रखने का काम किया जाएगा.
