Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भलोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने झारखंड में 11 सीटों पर उतारे...

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने झारखंड में 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

रांची : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है। झारखंड से 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी गई है।

इसमें राजमहल से ताला मरांडी, दुमका से सुनील सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, रांची से संजय सेठ, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, सिंहभूम से गीता कोड़ा, खूंटी से अर्जुन मुंडा, लोहरदगा से समीर उरांव, पलामू से बीडी राम, हजारीबाग से मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया है। लोकसभा की तीन सीटों धनबाद, चतरा और गिरिडीह से उम्मीदवारों के नाम की अभी घोषणा नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular