Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड के दस आइएएस अफसरों को मिली प्रोन्नति

झारखंड के दस आइएएस अफसरों को मिली प्रोन्नति

रांची : झारखंड सरकार ने दस आइएएस अफसरों को प्रोन्नति दे दी है। राजस्व विभाग के अपर सचिव अंजनी कुमार मिश्र को प्रोन्नति देते हुए राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि सेवानिवृत आइएएस संजय बिहारी अंबष्ट को वैचारिक प्रोन्नति दी गई है।

इसीप्रकार ऊर्जा विभाग के अपर सचिव अंजनी दूबे को प्रोन्नति देते हुए ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव, अमित प्रकाश को प्रोन्नति देते हुए श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का विशेष सचिव, गोपालजी तिवारी को प्रोन्नति देते हुए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का विशेष सचिव, गढ़वा डीसी शेखर जमुआर को प्रोन्नति के उपरांत अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर प्रोन्नत वेतनमान में बने रहने का आदेश दिया गया है। झारखंड राज्य खाद्य आयोग सदस्य सचिव के पद पर पदस्थापित संजय कुमार को प्रोन्नति के उपरांत अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहने का आदेश दिया गया है। साथ ही खूंटी के अपर समाहर्ता के पद पर पदस्थापित अरविंद कुमार, को प्रोन्नति के उपरान्त अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहने का आदेश दिया गया है। राजू रंजन राय, को प्रोन्नति देते हुए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी के परियोजना निदेशक के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को प्रोन्नति के उपरांत अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहने का आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular