रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है| माओवादी दस्ते के सक्रिय सदस्य जो पांच पुलिस कर्मियों की शहादत में शामिल था उसे गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तमाड़ थाना क्षेत्र के राडग़ांव और रंगामटी के बीच से दबोचने में सफलता मिली है| तमाड़ पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई में अमित मुंडा गिरोह के सदस्य को दबोचा गया है|
एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि तमाड़ क्षेत्र का रहने वाला है उग्रवादी, माओवादी के सक्रिय सदस्य और घातक हमले करने में माहिर है| पांच पुलिस कर्मियों की शहादत में भी इसकी भूमिका थी|चार साल पहले इसे NIA ने गिरफ्तार किया था|बाद में बेल पर छूट कर वापस से दस्ते में शामिल हो गया|NIA की ओर से उग्रवादी पर 50 हजार का इनाम रखा गया है|
गिरफ्तार उग्रवादी के पास से एक देशी दो नाली कट्टा और चार ज़िंदा गोली बरामद किया है|गिरफ्तार उग्रवादी पर दो मामले दर्ज है|गिरफ्तार उग्रवादी तिरुलडीह खरसावां थाना क्षेत्र की गस्ती पार्टी पर घात लगाकर हमला किया था जिसमें पांच पुलिसकर्मियों के शहादत हुई थी|