Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भहर्ल का लोकार्पण हुआ, मोदी की गारंटी पूरी हुई : नरेन्द्र मोदी

हर्ल का लोकार्पण हुआ, मोदी की गारंटी पूरी हुई : नरेन्द्र मोदी

35 हजार 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
धनबाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को धनबाद में 35 हजार 700 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इनमें हर्ल सिदंरी, मोहनपुर हंसडीहा नयी रेललाइन, देवघर-डिब्रुगढ़ ट्रेन, टोरी शिवपुर बिरादरी रेल लाइन और एनटीपीसी एसएसटीपी चतरा समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने नई ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री ने धनबाद जिले के सिंदरी में हर्ल उर्वरक संयंत्र का लोकार्पण करने के बाद कहा कि मैंने वर्ष 2018 में बंद पड़े इस खाद कारखाने को चालू करने का संकल्प लिया था। मैंने आपसे कहा था कि इस कारखाने को चालू करवाऊंगा। आज इसका लोकार्पण हुआ है। ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई। मोदी ने हर्ल के सीसीआर का निरीक्षण करने के बाद प्लांट में काम करने वाले 47 मजदूरों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।

पीएम मोदी ने कहा कि आज झारखंड को 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उपहार मिला है। मैं अपने किसान भाइयों को, आदिवासी समाज के लोगों को और झारखंड की जनता को इन योजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि जो पैसे बचेंगे, उसे किसानों के हित में खर्च किया जा सकेगा। साथ ही कहा कि आज सिर्फ सिंदरी कारखाने की ही शुरुआत नहीं हुई है, बल्कि रोजगार के हजारों नए अवसरों की भी शुरुआत हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular