एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपूरा और टोरी-शिवपुर के तीसरे रेल लाइन का किया ऑनलाइन उद्घाटन
Chatra : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने धनबाद दौरे के दौरान पूरे झारखंड समेत चतरा जिले को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने धनबाद में आयोजित कार्यक्रम से पूरे झारखंड के साथ-साथ चतरा जिले को दो बड़ी सौगात दी है। जिले के टंडवा में निर्माणाधीन एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपूरा परियोजना व टोरी-शिवपुर रेल लाइन के तीसरे लाइन का प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन उद्घाटन किया है।
उद्घाटन को लेकर एनटीपीसी परियोजना के उड़ान स्टेडियम एवं टोरी-शिवपुर रेल लाइन के शिवपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सीसीएल और रेल विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर परियोजना और विभाग के पदाधिकारियों के अलावे क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संवाद का ऑनलाइन प्रसारण को देखा गया। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया। करीब 7526 करोड़ की लागत से 1980 मेगावाट वाले एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा का निर्माण किया गया है।
जिसमें परियोजना के पहले यूनिट से उत्पादित बिजली को झारखंड बिहार बंगाल और उड़ीसा जैसे राज्यों में आपूर्ति की जा रही है। वहीं 894 करोड रुपए की लागत से टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन के तिहरीकरण के कार्य को पूर्ण कराया गया है। जिसके अंतर्गत बीराटोली कुसमाही बालूमाथ बुकरू मनातू व फुलबसिया रेलवे साइडिंग हैं।इस लाईन के तिहरीकरण से कोल डिस्पैच में दोगुना इजाफा होगा। जानकारी देते हुए आम्रपाली जीएम अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में इस लाइन का दोहरीकरण किया गया था इसके बाद से करीब 45-50 मिलियन मिट्रिक टन कोयल का डिस्पैच हो रहा था वही इस लाइन के तहरीकरण होने से प्रतिवर्ष 100 मिलियन मेट्रिक टन से भी अधिक कोयले का डिस्पैच किया जाएगा।
