Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भकानून व्यवस्था बरकरार रखना हमारी प्राथमिकता होगी: एसपी विकास कुमार

कानून व्यवस्था बरकरार रखना हमारी प्राथमिकता होगी: एसपी विकास कुमार

अफीम की खेती करने वाले व तस्कर सावधान, चतरा को पंजाब नहीं बनने दूंगा :एसपी

नक्सली मुख्यधारा में शामिल होकर सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाएं: एसपी

अपराध मुक्त जिला बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा

 चतरा : पुलिस पब्लिक रिलेशन को और बेहतर बनाना है|कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना है |अपराध पर अंकुश लगाना है|नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हों और सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठायें|ये बातें आज चतरा जिले के एसपी विकास कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं|

एसपी कुमार ने कहा कि थाने में आने वाले सभी लोगों के साथ अधिकारी सम्मानजनक व्यवहार करें|महिलाओं और बुजुर्गों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दें| पुलिस और पब्लिक रिलेशन को मजबूत करें| किसी भी तरह के अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जायेगा| अफीम किसानों और तस्वीरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा|युवा पीढ़ी को इस नशे से दूर रखने के लिए शिक्षण संस्थानों से लेकर थाने व अन्य जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा|युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य है| मैं चतरा को पंजाब नहीं बनने दूंगा|इसके लिए पुलिस के साथ-साथ अभिभावकों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की भी अहम भूमिका है।  मैं चतरा में पदस्थापित हूं|चतरा को अपराध मुक्त बनाने की जिम्मेवारी जितनी मेरी है, उतनी ही यहां की जनता की भी है|कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारा कर्तव्य है |

पुलिस कप्तान कुमार ने कहा कि उग्रवाद किसी समस्या का समाधान नहीं है| यह अपने आप में एक बड़ी समस्या है। वे हथियार उठाते हैं और अपने ही क्षेत्र के लोगों को आतंकित करते हैं। वे अपने परिवारों को भी कलंकित करते हैं। अंततः उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है या मुठभेड़ में मार दिया जाता है। इसके लिए मैं प्रतिबंधित नक्सली संगठनों से हथियार फेंकने की अपील करता हूं। और मुख्य धारा से जुड़कर सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठायें।  सकारात्मक पहल के लिए पुलिस पूरा सहयोग करेगी|अपराध मुक्त जिला बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular