Wednesday, December 10, 2025
Homeखबर स्तम्भढाई एकड़ में अवैध निर्माण ध्वस्त

ढाई एकड़ में अवैध निर्माण ध्वस्त

बोकारो स्टील प्लांट के नगर प्रशासन के अधिकारी एके सिंह के नेतृत्व में ऋतुडीह में चल रहे दो से ढाई एकड़ में अवैध चहारदीवारी निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। पूर्व से मिल रही सूचना के आधार पर करवाई के पहले निरीक्षण किया गया और अर्धनिर्मित चहारदीवारी को बीएसएल प्रबंधन अधिकारियों के उपस्थिति में बीएसएल सिक्योरिटी के जवानों ने चाहरदिवारी को ध्वस्त कर दिया गया।

बीएसएल अधिकारी एके सिंह ने कहा की  सूचना मिल रही थी की ऋतुडिह में अवैध रूप से 2 से ढाई एकड़ बाउंड्री वॉल का निर्माण हो रहा है, जिसको हम लोगों ने गिरा दिया है। इस तरह के अवैध निर्माण के धंधे को फलने फूलने नही दिया जायेगा। समय बदल गया है जो भी पुराना नया अवैध निर्माण है उन सभी को हटाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular