Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भबोकारो पहुंचे महामहिम राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

बोकारो पहुंचे महामहिम राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

बोकारो आए महामहिम राज्यपाल ने कहा की झारखंड के खाद्य यूनिट का नवीकरण एक बड़ी उपलब्धि है | और पीएम नरेंद्र मोदी को इसके लिए धन्यवाद दिए। उन्होंने कहा की रेलवे प्रोजेक्ट का भी नीव रखी गई है जो काफी फायदेमंद है झारखंड के लोगो के लिए। उन्होंने झारखंड में शिक्षक के कमी के सवाल पर कहा की बहुत जल्दी इसके कमी को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम इस मामले पर काम कर रहे हैं 2008 के बाद से रिक्रूटमेंट न होने के कारण प्रक्रिया प्रोफेसर की कमी है इस पर हम अभी काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा की लोग राजभवन को लेकर राजनीति करते है आशा करते है की भगवान इस नई सरकार में काम करने की ऊर्जा प्रदान करे ताकि झारखंड में अच्छा काम हो। महामहिम राज्यपाल धनबाद से बोकारो आने के क्रम में बोकारो के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उक्त बातें कही। इससे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular