चतरा में तेज रफ्तार का कहर जारी है। वशिष्टंगर थाना क्षेत्र के जोरी गाँव में सड़क के किनारे खड़ी महिला को एक स्कोर्पियो ने रौंद दिया। जिसकी मौत उपचार के दौरान सदर अस्पताल में हो गई। बताया जाता है कि जोरी बाणसिंह निवासी भगिया देवी अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान चतरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कोर्पियो ने उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल चतरा लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद भाग रहे स्कोर्पियो को खदेड़कर ग्रामीणों ने पकड़कर स्थानीय थाना के हवाले कर दिया है।