Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भअनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक घायल

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक घायल

गिद्धौर : थाना क्षेत्र के बारियातु पंचायत अंतर्गत भुरकुंडा प्राथमिक विद्यालय के समीप गुरुवार को एक कार अनियंत्रित हो कर पेड़ में टकरा गई।जिससे कर पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे बेहतर इलाज के लिए चतरा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार अंचल के हल्का कर्मचारी प्रमोद कुमार सिन्हा का है। प्रमोद कुमार सिन्हा मतदान केंद्र निरीक्षण को ले निकले थे। मतदान केंद्र निरीक्षण कर लौटने के क्रम में प्राथमिक विद्यालय भुरकुंडा के समीप कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराया।कार वे स्वयं चला रहे थे। परंतु उन्हें किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुआ। जबकि पास में चालक बैठा हुआ था।चालक को माथे में गंभीर चोट आई है। चालक का नाम धीरज कुमार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभार अमित कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात किया।जबकि 108 एंबुलेंस के सहयोग से घायल को बेहतर इलाज के लिए चतरा भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular