रांची : राजधानी रांची मे वीर शहीद सरदार भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति लगातार आंदोलन कर रहा है।
इसी क्रम मे राष्ट्रीय युवा शक्ति के कार्यकर्त्ता पिछले पांच दिनों से राजभवन के सामने अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे हैं। राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार संवेदनहीन हो गई है, .. और उसे देश के सपूतों के मान – सम्मान की भी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह की प्रतिमा के लिए स्थान दिए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
