Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भविधानसभा में सीपी सिंह ने सड़क के गड्ढों को नहीं भरने का...

विधानसभा में सीपी सिंह ने सड़क के गड्ढों को नहीं भरने का मामला उठाया

रांची :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन गुरुवार को भाजपा विधायक सीपी सिंह ने सदन में पेयजल और अन्य योजनाओं के लिए सड़क की खुदाई करने के बाद उन्हें लंबे समय तक नहीं भरे जाने का मामला उठाया।

उन्होंने कहा कि रांची में जुडको और नगर निगम ने कई कंपनियों से पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई का काम करवाया। कई जगहों पर खुदाई करने के बाद सालभर से सड़क को नहीं बनाया गया है।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि सिर्फ रांची ही नहीं चास और आदित्यपुर में भी यही स्थिति है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर से इसकी जांच के लिए विशेष कमेटी बनाने की मांग की। इसपर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने विधानसभा की विशेष कमेटी बनाने की बात कही। इस कमेटी में विधायक सीपी सिंह और सत्ता पक्ष और विपक्ष के एक-एक विधायक रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular