Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा महिला मोर्चा की बैठक गिरिडीह परिसदन भवन में हुई

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक गिरिडीह परिसदन भवन में हुई

गिरिडीह : धनबाद में कल प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक गिरिडीह परिसदन भवन में हुई। बैठक में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो इसपर विचार विमर्श किया गया। कहा गया की महिला बहनों के लिए बसों एवं विंगर की व्यवस्था की गई है। बैठक के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी ने कहा कि 1 मार्च को मोदी जी का आगमन कोयलांचल की धरती धनबाद पर रहा है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में हर्ष का माहौल है। लोग बहुत ही उत्साहित हैं और पूरी तरह से मोदी जी को सुनने और देखने के लिए आतुर हैं। आज इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की बहनें
2024 चुनाव नजदीक है और इस बार 400 पार का नारा को साकार करना है और फिर से एक बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी लाना है। इस बैठक का संचालन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता सेठ ने किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजू देवी, जिला महामंत्री सावित्री भारती, जिला मंत्री गुड़िया देवी , जिला उपाध्यक्ष सोनिया कौशिक शालिनी वैश्यखियार, कविता राज, नीतू शोला,लता वर्मा,किरण पांडेय रीना मंडल, पिंकी सिंह आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular