Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भनामांकन को लेकर संघन जागरूकता अभियान चलाया गया

नामांकन को लेकर संघन जागरूकता अभियान चलाया गया

गिरिडीह : सर जेसी बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन को लेकर बुधवार को प्रधानाचार्य के निर्देश पर संघन जागरूकता अभियान चलाया गया। बता दें की झारखंड के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। गिरिडीह सर जेसी बोस बालिका विद्यालय में नामांकन प्रपत्र निशुल्क वितरण किया जा रहा हैं।

ऐसे विद्यालयों में जो की सीबीएसई से एफिलेटेड होकर अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा दे रही है। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम कंप्यूटर लैब विज्ञान प्रयोगशाला स्वच्छ परिसर हरा-भरा पर्यावरण युक्त वातावरण 24 घंटे बहुत ही उच्च योग्यता धारी प्रशिक्षित शिक्षक और शिक्षिकाएं एक आधुनिक निजी विद्यालयों के तौर पर विद्यार्थियों को शिक्षा देने का काम कर रही है। प्रधानाचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा के निर्देश पर 15 किलोमीटर के क्षेत्र में विद्यालय विद्यालय जा जाकर के वर्ग अष्टम की छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।

सरकार की स्मृति योजना के बारे में सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर और समाचार पत्रों के माध्यम से भी जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन 3 तारीख तक किए जाएंगे। इस विद्यालय में 200 छात्राओं का चयन किया जाना है जिसमें से अभी तक 720 छात्राओं ने आवेदन पत्र लिया है और करीब 400 छात्राओं ने जमा कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular