बड़कागांव : हजारीबाग बड़कागांव मुख्य पथ के तेरह माईल के चौराहे के पास डीजल लदा टैंकर व सोलह चक्का हाईवा गाडी में लगभग 8:00 सुबह आमने-सामने भिड़ंत हो गया जिसमें दोनों गाड़ी के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना का कारण मौजूद लोगों द्वारा डीजल टैंकर का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा था।
घटना की सूचना पाकर मौके पर बड़कागांव व डाडीकला ओपी की पुलिस पहुंच कर जेसीबी की मदद से गाड़ी को हटाया और घायल ड्राइवर को आसपास मौजूद लोगों के मदद से निकालकर ईलाज के लिए हजारीबाग भेजा दिया गया ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा ड्राइवर की स्थिति नाजुक थी । इस घटना के कारण सड़क जाम हो गई और कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य भी बाधित हो गया जिसें लेकर ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से हाईवा को क्रेन के मदद से किनारे किया गया जिससे सड़क जाम हटा और राहगीर व परीक्षार्थी अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हुए।
ऐसी घटनाएं इस जगह में आए दिन होती रहती है क्योंकि चौराहा है और नीजी गाड़ियों के साथ कोयला ट्रांसपोर्ट करने वाली गाड़ियो का परिचालन एंव घाटी व ढलान के साथ मोड़ के कारण ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होती रहती है।
