कांग्रेस से सांसद गीता कोड़ा ने आज भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता ग्रहण कर ली है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय मे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर गीता कोड़ा का भाजपा मे स्वागत किया। इस पर कांग्रेस ने अपना राजनीतिक प्रतिक्रिया भी व्यक्त किया है |
कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि वाशिंग मशीन का ढक्कन एक बार फिर खुल गया है भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस युक्त किया जा रहा है| भारतीय जनता पार्टी को अपने लोगों एवं कार्यकर्ताओं पर विश्वास नहीं है| इस कारण से कांग्रेस के लोगों को लेकर राजनीतिक वंश बढ़ाने का काम किया जा रहा है |2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समूल नष्ट होना है और लोकसभा का 14 सीट महागठबंधन जीतने का काम करेगी|
वही प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो कह रही है कि गीता सोरेन के ऊपर के भ्रष्टाचार के आरोप भाजपा की वाशिंग मशीन में धुल जाएंगे।यह बेबुनियाद और अनर्गल आरोप है।प्रतुल ने कहा कि इन दोनो दलों को बताना चाहिए कि गीता कोड़ा के ऊपर कौन-कौन से आरोप है?क्या किसी आदिवासी महिला का खुद का व्यक्तित्व नहीं हो सकत ऐसा झूठे और आधारहीन आरोप लगाकर कांग्रेस और झामुमो पूरे आदिवासी और महिला समाज का अपमान कर रहे हैं। प्रतुल ने कहा कि मधु कोड़ा के ऊपर चल रहे अधिकांश मामलों में जांच समाप्त हो गई है और मामला अदालत में है और कानून अपना काम कर रहा है।
बरहाल झारखण्ड की राजनीती मे संताल और कोल्हान के क्षेत्र की बहुत अहमियत है।गत 2019 के लोकसभा चुनाव मे भाजपा ने झारखण्ड की चौदह मे से बारह सीटें जीती थी |और चाईबासा और राजमहल सीट को पाने मे असफल रही थी। गीता कोड़ा के भाजपा मे आने से ऐसा माना जा रहा है कि कोल्हान मे भाजपा मजबूत होकर उभरेगी।