Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भझामुमो ने शाहपुर में निकाला न्याय मार्च

झामुमो ने शाहपुर में निकाला न्याय मार्च

पलामू : जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर के शाहपुर के वार्ड 32 और 33 में शनिवार को मार्च किया गया। झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में शाहपुर में निकाले गए न्याय मार्च में जनता का भी समर्थन मिला।
सभा में जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चुनाव हारने से और हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से डरती है। यही वजह है कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा ने षडयंत्र किया है। आज जनता जान चुकी है कि हेमंत यदि भाजपा के साथ जाते तो उन्हें इस्तीफा नहीं देना पड़ता। झामुमो आंदोलनकारी पार्टी है, ये लड़ना जानती है झुकना नहीं। न्याय मार्च निकाल कर झामुमो के सिपाही हर घर तक जा कर भाजपा की पोल खोल रहे हैं। हमें जो अपार समर्थन मिल रहा है ये हेमंत जी की लोकप्रियता का है परिणाम है।

इस न्याय मार्च में जिला सचिव सन्नू सिद्धिकी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य गोपाल सिन्हा, मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, असफर रब्बानी, कमाल खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, नगर अध्यक्ष रंजीत जयसवाल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ललन चौधरी, वरिष्ठ नेता हाजी ललन, संगठन सचिव शाहबाज खान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बबलू चौधरी, मो सायम, संगठन सचिव कृष्ण कन्हैया दुबे, अरविंद चौधरी, संजय चंद्रवंशी, नगर उपाध्यक्ष विशाल सिन्हा, नगर सचिव छोटू त्रिपाठी, रिशु अग्रवाल, इकबाल कुरैशी, राजन कुमार, सुमित सर्राफ, सद्दाम खान, अरुण कुमार, शंभू चौधरी, सोनू कुमार उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular