Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में विजय संकल्प शंखनाद रैली को...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में विजय संकल्प शंखनाद रैली को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (गुरुवार) छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वो सुबह 10 बजे कोड़ागांव और अपराह्न तीन बजे जांजगीर के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर साझा की है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री शाह सुबह 10 बजे कोड़ागांव के ऑडिटोरियम में बस्तर क्लस्टर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाह दोपहर तीन बजे जांचगीर पहुंचेंगे। शाह जांचगीर के हाईस्कूल मैदान में विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने प्रवास की पूर्व संध्या पर एक्स हैंडल में कहा, ”छत्तीसगढ़ की जनता ने बीते विधानसभा चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास दिखाकर भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाया। कल छत्तीसगढ़ में संगठन के कार्यकर्ताओं व प्रदेश के बहनों-भाइयों से संवाद करूंगा।”

उन्होंने कहा, ” सुबह कोंडागांव में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लूंगा और फिर जांजगीर-चांपा में आयोजित ‘विजय संकल्प शंखनाद रैली’ में प्रदेशवासियों को संबोधित करूंगा।”

RELATED ARTICLES

Most Popular