Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भविधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री के विभागों के प्रश्नों का उत्तर...

विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री के विभागों के प्रश्नों का उत्तर देंगे छह कैबिनेट मंत्री

रांची : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से आहूत है। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के विभागों के सवालों के उत्तर देने व विधायी कार्यों के लिए छह कैबिनेट मंत्रियों को प्राधिकृत किया है। इस संबंध में बुधवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

आलमगीर आलम- गृह, कारा सहित मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, कार्मिक, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग, विधि विभाग।
रामेश्वर उरांव- राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, आईटी विभाग।
बादल पत्रलेख- खान एवं भूतत्व विभाग।
मिथिलेश कुमार ठाकुर- उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, स्कूली शिक्षा विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग।
सत्यानंद भोक्ता- नगर विकास एवं आवास विभाग।
बन्ना गुप्ता- उर्जा विभाग।

RELATED ARTICLES

Most Popular