Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भसांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने फैक्ट्री के संचालकों के साथ बैठक की

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने फैक्ट्री के संचालकों के साथ बैठक की

गिरिडीह : सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की अगुवाई में गुरूवार को न्यू सर्किट हाउस में फैक्ट्री के संचालकों के साथ एक बैठक की गई। बैठक में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा समेत, उधोग विभाग के महाप्रबंधक और औद्योगिक से जुड़े लोग उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षावार चर्चा की गई। बैठक के दौरान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने सभी फैक्ट्री संचालकों से आग्रह करते हुए कहा कि पॉल्यूशन को हर हाल में काम करना है। ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर न हो।

बैठक के दौरान सीएसआर मद राशि जो खर्च हो रही है वह गाइडलाइन के अनुसार खर्च हो रहा है कि नहीं इसकी भी समीक्षा की गई। साथ ही फैक्ट्रीयों में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को काम के लिए रखा जा रहा है कि नहीं इस पर भी समीक्षा की गई। इस दौरान कई कमियां पाई गई इसको 15 दिनों के अंदर खत्म कर लेने को कहा गया। कहां गया कि अधिकारी औद्योगिक क्षेत्र जाकर फैक्ट्री की जांच करेगी की सभी कार्य गाइडलाइन के अनुसार हो रहा है की नहीं।

इस बाबत सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि गिरिडीह का युक्त की उपस्थिति में इंडस्ट्रियल से जुड़े लोगों के साथ बैठक किया और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया। इस दौरान कई कमियां पाई गई जिसको समाप्त करने का आग्रह सभी इंडस्ट्रियल से जुड़े लोगों से किया गया। सांसद ने कहा कि खासकर पांच पंचायत के लोगों का लगातार शिकायत प्राप्त हो रहा था कि फैक्ट्री से भारी मात्रा में पॉल्यूशन निकल रहा है जिसका हम सभी शिकार हो रहे हैं और सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।

इसके समाधान को लेकर सभी को कहा गया की प्रदूषण को कम करना है। साथ ही सीएसआर राशि में भी गड़बड़ियां पाई गई अपने मर्जी से खर्च किया जा रहा है इसमें भी सुधार को लेकर कहा गया।मौके पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा,सदर एसडीएम,जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव,चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष निर्मल झुझुनवाला,समेत कई व्यवसाई सदस्य गण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular