बोकारो : अबतक आपने घरों में सेंधमारी और चोरी की कई घटनाओं की खबरे देखी और सुनी होगी। ज़िले में अब चोरों के मस्तिष्क पर छाया पुलिस का ख़ौफ़ पूरी तरह से हट चुका है, हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि अब एक चोर ने मंदिर को अपना निशाना बनाया है। पहले आप चोरी की लाइव तश्वीरे देखिये फिर बताते है पूरी कहानी।
चास के व्यस्तम इलाका गरगा पुल के पास स्तिथ श्मशान घाट काली मंदिर को एक बेख़ौफ़ चोर ने अपना निशाना बनाया है। जहाँ देर रात करीब 2 बजे मंदिर का मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ एक नकाबधारी मंदिर में प्रवेश कर पहले वहाँ रखे दान पेटियों को तोड़ने का असफल प्रयास करता है उसमें असफल होने पर माँ काली की प्रतिमा पर चढ़ाए गए मंगटीका तथा नथुनी को लेकर आराम से फरार होने में सफल रहा।
इस बावत चास श्मशान घाट काली मंदिर के मैनेजर लखन महथा ने चास थाना में लिखित मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर सी सी टी वी फुटेज के सहारे मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।
