Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भलोकपाल केस में शिबू सोरेन की अपील पर सुनवाई, फैसला सुरक्षित

लोकपाल केस में शिबू सोरेन की अपील पर सुनवाई, फैसला सुरक्षित

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन की अपील पर आज सुनवाई हुई | हाई कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रख लिया।

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे की शिकायत के बाद लोकपाल ने सीबीआई को सोरेन के खिलाफ यह पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच के आदेश दिए थे कि क्या मामले को आगे बढाने के लिए प्रथमदृष्टया कोई मामला बनता है या नहीं।उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने 22 जनवरी को शिबू सोरेन के खिलाफ लोकपाल की कार्यवाही और शिकायत के खिलाफ दायर अर्जी को खारिज कर दिया था. एकल पीठ ने अपने आदेश में कहा था कि लोकपाल की कार्यवाही को चुनौती देने वाली सोरेन की याचिका समय से पहले दायर की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular