Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के गिरिडीह आगमन को लेकर गिरिडीह स्टेडियम सज धज...

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के गिरिडीह आगमन को लेकर गिरिडीह स्टेडियम सज धज कर पूरी तरह से तैयार

गिरिडीह : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के गिरिडीह आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल गिरिडीह स्टेडियम सज धज कर पूरी तरह से तैयार हो गया। समारोह से मुख्यमंत्री  सोरेन अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण करेंगे। साथ ही आवास निर्माण के लिए लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित करेंगे। मुख्यमंत्री आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तेनाती को लेकर निर्देश दिया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन गिरिडीह जिला के अलावा धनबाद और बोकारो जिले के अबुआ आवास लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपेंगे। लाभुक में सबसे अधिक गिरिडीह जिले के 17860 लाभुक शामिल है वही धनबाद जिले के 8973 और बोकारो जिले के 8608 लाभुक इस योजना से अच्छादित होंगे। कार्यक्रम के दौरान डुमरी विधायक सह मंत्री बेबी देवी सदर विधायक सुदीब्य सोनू गांडेय के निवर्तमान विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद समेत अन्य मंत्री शामिल होगें।

RELATED ARTICLES

Most Popular