गिरिडीह : सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने सोमवार को पचंबा के नर्मदा धाम चौक में टॉवर चौक से कल्याणडीह तक बनने वाली फोर लेन सड़क का शिलान्यास किया नारियल फोड कर किया । फोर लेन की सड़क 39 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से बनेगी। सड़क की चौड़ाई 21 मीटर होगी।
टावर चौक से कल्याणडीह तक 5.7 किमी लंबी तक यह सड़क बनेगा। अपने संबोधन में विधायक श्री सोनू ने कहा कि यह सड़क 21 मीटर चौड़ी होगी। सड़क के बीच बिंदु से 34 फीट बाई तरफ और 34 फीट दाएं तरफ सड़क की चौड़ाई ली जाएगी। कहा कि हो सकता है कि सड़क के किनारे जिन्होंने एप्रोचमेंट किया है उन्हें थोड़ा बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा। लेकिन इस थोड़े से नुकसान में गिरिडीह लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विधायक ने कहा कि पचंबा से गिरिडीह तक जाने में जाम के कारण अधिक समय व्यतीत होता है। लेकिन अब जल्द ही लोगों को इससे निजात मिलेगा। विधायक श्री सोनू ने कहा कि बेहतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सड़क की चौड़ीकरण कराई जाएगी। इन्होंने सभी जनता से आग्रह किया की वे इस ऐतिहासिक काम में प्रशासन की मदद करें एवं आने वाले अपने पीढियों को फायदा पहुंचाने की आधारशिला रखें ।
मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह , डॉ नियाज अहमद, पार्षद प्रतिनिधि अनिल गुप्ता,किशन बगड़िया ,राजेश छापरिया, रॉकी सिंह, प्रमिला मेहरा सहित तमाम वार्ड पार्षद , पचम्बा के स्थानीय निवासी , प्रबुद्ध व्यक्ति एवं झामुमो नगर के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
