RANCHI : विगत दिनों से राजधानी के राजभवन के समीप झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट अब तक जारी नहीं किए जाने को लेकर नाराज अभ्यर्थी धरना सह आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं. आंतरिक रूप से नाराज और आक्रोशित छात्र सभी विषयों को लेकर आज झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का शव यात्रा बाल मुड़वा कर एवं श्राध कर्म किया इसी कार्यक्रम के दौरान छात्र की तबीयत खराब हो जाने के कारण उसे एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल में एडमिट किया गया.
कार्यक्रम में उपस्थित अभ्यर्थी का कहना है कि रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर विगत दिनों से सरकार के पास मांग रख कर थक चुके हैं अब तक हमारी सुद्ध लेने वाला कोई नहीं अंततः हम सब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का श्राद्ध कर्म कर रहे हैं.
