Sunday, February 22, 2026
Homeक्राइमदुमका में ट्रक ने पशुपालक और दो मवेशियों को रौंदा, मौत

दुमका में ट्रक ने पशुपालक और दो मवेशियों को रौंदा, मौत

दुमका : जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी जोड़ा होटल के समीप ट्रक की चपेट में आकर एक पशुपालक और उसके दो मवेशियों की मौत हो गई। नईमुद्दीन अंसारी (47) दो मवेशियों को लेकर सरसडंगाल हटिया में बेचने के लिए जा रहा था। इस बीच दुमका से रामपुरहाट की ओर जा रहे एक ट्रक ने उसे पीछे से रौंद दिया।

हादसे में दोनों मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि नईमुद्दीन अंसारी को गंभीर अवस्था में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो ट्रक भी गड्ढे में जा गिरा। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है और चालक पुलिस की गिरफ्त में है। मृतक शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के धनबदिया गांव के रहने वाला था।

RELATED ARTICLES

Most Popular